Angry husband killed wife in pali Rajasthan Shocked committed suicide 3 children orphaned Gruesome murder case

हाइलाइट्स

पाली के रोहट थाना इलाके की घटना
आपसी कहासुनी के बाद दिया हत्या को अंजाम
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

पाली. राजस्थान के पाली (Pali) में एक और पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या (Murder) कर डाली. बाद में खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. हादसे की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने पति और पत्नी दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी कहासुनी को इसका कारण बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार हत्या और आत्महत्या की यह वारदात पाली जिले के रोहट थाना इलाके के सांवलता खुर्द गांव के पास स्थित एक खेत में हुई. वहां पर आपसी कहासुनी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पत्नी के मौत से वह सदमे में आ गया. बाद में वह खुद भी पेड़ पर फांसी पर फंदा लगाकर लटक गया. सुबह जब लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो रोहट पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को वहां से उतारा.

शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर हो गई थी कहासुनी
रोहट थानाप्रभारी उदय सिंह ने बताया कि सांवलता खुर्द निवासी बगदाराम भील अपनी पत्नी संतोष और तीन बच्चों के साथ गांव के पास ही खेत पर बनी ढाणी में रहता था. प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात को पति और पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. उसके बाद बगदाराम ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इससे उसके गंभीर चोट लग गई. गंभीर चोट के कारण संतोष की मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर से (पाली)

तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
पत्नी की मौत के बाद बगदाराम भील सहम गया बताया जा रहा है. इससे दुखी होकर उसने भी पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर रोहट अस्पताल मोर्चरी में रखवाया. वहां अब शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. बच्चों से पूछताछ में पति और पत्नी के बीच कहासुनी की बात सामने आई है. पति-पत्नी की मौत के बाद उनके तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Crime News, Murder case, Pali news, Rajasthan news, Suicide

Source link