मढौरा के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और सभी पार्षदों ने ली शपथ

न्यूज4बिहार/सारण : मढ़ौरा अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने नगर पंचायत मढौरा के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और सभी पार्षदों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए अनुमंडल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और अनुमंडल सभागार में प्रवेश से पहले सुरक्षा कर्मी मुख्य द्वार पर जीते हुए जनप्रतिनिधियों का प्रमाण पत्र जांच करने के बाद ही हाल के अंदर घुसने दे रहे थे। अनुमंडल सभागार में एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने सबसे पहले मुख्य पार्षद रुबी सिंह को शपथ दिलाई जिसके बाद उन्होंने उपमुख्यपार्षद धीरज कुमार को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बात एसडीओ ने मढौरा के विभिन्न 16 वार्डो से जीते सभी वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई। इस समारोह में शपथ लेने वालों में मुख्यपार्षद रूबी सिंह, उपमुख्य पार्षद धीरज कुमार के अलावा वार्ड पार्षद राहुल देव, मनोज कुमार सिंह, मालती देवी, निर्मला देवी, सोना देवी, पुष्पा देवी, सोना देवी, शम्पा देवी, रंजय कुमार रमण, अमरजीत कुमार, चितरंजन सिंह, वेदप्रकाश सिंह, अल्का कुमारी, सतेंद्र कुमार, निर्मला देवी एवं रेखा देवी का नाम शामिल है।