News4Bihar | सारण जिले में सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत STF टीम और मकेर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 वर्षों से फरार चल रहे वांछित नक्सली पंकज राय को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को 21 मार्च 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए STF और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की और मकेर थाना कांड संख्या 50/16 से जुड़े आरोपी पंकज राय को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी पानापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पंकज राय पर कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और UAPA जैसे संगीन धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा पानापुर थाना में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आगजनी, लूटपाट समेत कई अन्य गंभीर अपराधों के मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन कर रही है।
इस कार्रवाई में मकेर थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों और STF टीम की अहम भूमिका रही। सारण पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
📲
#SaranPolice #STFAction #NaxalArrest #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #PoliceSuccess #LawAndOrder










