बिहार का ऐसा रेलवे स्टेशन जो बन गया तबेला! प्लेटफॉर्म पर बांधी जाती है गाय-भैंस..

• बिहार का ऐसा रेलवे स्टेशन जो बन गया तबेला! प्लेटफॉर्म पर बांधी जाती है गाय-भैंस..

डेस्क: पटना-गया रेल खंड के मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्री सुविधा से अधिक मवेशियों की सुविधा नजर आती है। यह प्लेटफार्म मवेशियों के लिए चारागाह स्थल बन चुका है। जहां आमतौर पर यात्री बैठते हैं, वहां अब गाय-भैंस बंधे नजर आते हैं। कई जगहों पर प्लास्टिक के बर्तनों में भूसा और चारा खिलाया जा रहा है।

रेलवे प्लेटफॉर्म बना तबेला : मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट तबेले में तब्दील हो चुका है। यहां आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है  प्लेटफार्म पर मवेशियों के मल-मूत्र और गोबर के कारण गंदगी का अंबार लगा है जिससे यात्री उतरते समय असहज महसूस करते हैं।