रूपेश मिश्रा/कटिहार। पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने सोमवार को सहायक थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के ओडी रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की और उनके संधारण की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी के औचक निरीक्षण से थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की गई।









