छपरा (सारण)। छपरा में SDPO-1 के रूप में सुमित शेखर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
सुमित शेखर ने कहा कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। उनका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाना है, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो सके।
#Chapra #Saran #SDPO #SumitShekhar #ChapraNews #SaranPolice #BiharNews #News4Bihar









