चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस एवं सार्वजनिक संस्थाओं के माध्यम से बटवाया गया खाने का पैकेट

चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस एवं सार्वजनिक संस्थाओं के माध्यम से बटवाया गया खाने का पैकेट।

 

संवाददाता संतोष मिश्रा

 

वाराणसी ।लंका थाना थान्तर्गत चितईपुर पुलिस चौकी छेत्र में गौतम नगर विकाश एवम सुरक्षा समिति , गौतम नगर , सुस्वाहि द्वारा बिगत एक हफ्ते से लगभग 500 से 550 खाने के पैकेट गरीबो , असहायों को पुलिस के माध्यम से बंटवाया जा रहा है जिसमे कभी पूड़ी सब्जी , मिक्स वेज चावल , बदल बदल कर बनवाया जा रहा है

 

समिति के अध्यक्ष बिभाष पाठक , सचिव अमित सिंह, कार्यक्रम के संयोजक आलोक सिंह के अनुसार ये भोजन के पैकेट लगभग 30 अप्रैल तक सभी गरीबो एवम असहायों को मिलता रहे समिति इसके बारे में गंभीरता से प्रयास कर रही है ।

 

समिति के राजेन्द्र पटेल , कमला विष्वकर्मा , चैतन्य श्रीवास्तव , कमलेश राय , संजीव सिंह , आनंद श्रीवास्तव , मृत्युंजय सिंह ,प्रिंस सिंह , जीतू तिवारी , नवनीत सिंह , शिप्पू ने मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के लिये धन एवम खाद्य सामग्री की वेवस्था में काफी योगदान किया । ।