सारण : रेफरल अस्पताल बनियापुर में जांच के नाम पर गोरखधंधा उजागर

सारण : रेफरल अस्पताल बनियापुर में जांच के नाम पर गोरखधंधा उजागर

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

छपरा जिले के बनियापुर रेफरल अस्पताल में जांच के नाम पर अवैध राशि वसूली का कारोबार फल फूल रहा है। कोरोनावायरस महामारी के आतंक से जहां एक ओर लोग सहमे हुए हैं वहीं विभागीय अधिकारीयों की संलिप्तता से अवैध राशि वसूली का गोरखधंधा फल-फूल रहा हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस कार्य में नीचे से ऊपर तक सभी मिले हुए हैं।हाल ही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ लोगों ने मारपीट तक किया लेकिन स्थिती जश की तश बनी हुई है। एक प्राथमिकी दर्ज कर मात्र कोरम पूरा किया गया।उधर कुछ लोगों ने बताया कि राशि वसूली के लिए एक निजी ब्यक्ति को बैठाया जाता है।

प्रतिदिन की वसूली में प्रयोगशाला प्रवैधिकी के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का हिस्सा बंधा हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि रेफरल अस्पताल के सरकारी भवन में निजी ब्यक्ति द्वारा राशि की उगाही की जा रही है जो जांच का विषय बनता जा रहा है।अभी हाल ही में रक्त लेन देन के मामले मेंं हो रहे गोरखधंधे की सिविल सर्जन ने जांच कराने की बात कही है तब तक जांच के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।पदस्थापित प्रयोगशाला प्रवैधिकी की पहुंच विभाग के उच्चाधिकारियों तक होने के कारण लम्बे समय से तकरीबन दो दशक से स्थानांतरण जान बुझ कर नहीं किया गया है।फलत: बदस्तूर वसूली जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *