उफनती गंडक नदी का पानी तरैया के दियारे क्षेत्र मैं फैलने लगा।

रमण सिंह | तरैया(सारण): नेपाल में हो रही अनवरत बारिश और पानी छोड़े जाने के कारण डियर में गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दियारे से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लगे हैं। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जाने लगा है. सगुनी, राजवाड़ा, शामपुर और अरदेवा, जिमदाहा, हसनपुर बनिया, चंचलिया,भटगाईं, मोलानापुर तक दियारे में लगी धान, मक्का, गन्ना की फसल पानी में पूरी तरह डूब चुकी है।किसान इस बात को लेकर आशंकित हैं कि अगर पानी ज्यादा देर तक रहा तो पूरी फसल तबाह हो सकती है. हालांकि प्रशासन की चौकसी दिखाई दे रही है. प्रशासन सारण तटबंध पर सघन निरीक्षण कर रहा है. प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया जा रहा है। जिला, अनुमंडल,प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, नियमित प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।