बाढ़ की आहट के बीच गांव-गांव पहुंचे शैलेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीणों से लिया हालात का जायजा

  • बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजद नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, लिया जायजा; ग्रामीणों से बोले- घबराने की जरूरत नहीं

तरैया/पानापुर। सारण जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र और पानापुर प्रखंड में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राजद नेता एवं तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कई बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जलस्तर और स्थानीय हालात की जानकारी ली।

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तरैया प्रखंड के शामपुर, सगुनी, यजुआबाड़ा, अरेदेवा, माधोपुर, भलुआ तथा पानापुर प्रखंड के पृथ्वीपुर, रामपुर रूद्र, कोड़िया समेत कई गांवों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जलस्तर की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

नेपाल में बारिश से बढ़ा था गंडक का जलस्तर

दौरे के दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेपाल में हुई बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई थी। सोमवार सुबह तक जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि दोपहर के बाद पानी धीरे-धीरे घटने लगा।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्र में हालात पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इससे पहले भी तरैया और पानापुर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के बीच शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की थी।

ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समझी स्थिति

दौरे के दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ पूर्व बीडीसी मो. साहबुद्दीन हुसैन, अमरनाथ सिंह, गोलू कुमार, धीरज सिंह, दिलीप राम समेत अन्य लोग मौजूद थे।