छपरा। सारण पुलिस कार्यालय में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भौतिक रूप से जनसुनवाई की जाती है।
सारण पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जनसुनवाई के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।










