सामान्य वर्ग की ओर से 15 सितंबर को UGC Rollback एवं Reservation Reform के विरोध में मार्च

सारण। सामान्य वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की ओर से आज आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले “UGC Rollback OR Reservation Reform Virodh March” को लेकर छपरा शहर के दहियावां टोला बाईपास रोड पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करनी सेना अजय सिंह के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यह विरोध मार्च 15 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कचहरी स्टेशन से निकाला जाएगा। मार्च के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित बदलावों एवं UGC से संबंधित मुद्दों पर सामान्य वर्ग की चिंताओं और आपत्तियों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखा जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य किसी भी वर्ग या समुदाय के प्रति विरोध अथवा वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि समान अवसर, पारदर्शी व्यवस्था और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण एवं उच्च शिक्षा से संबंधित नीतियों पर पुनर्विचार की मांग को मजबूती से उठाना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामान्य वर्ग के युवाओं, छात्रों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज को मजबूती प्रदान करें। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किया जाएगा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय कुमार सिंह दहियावां, हरेराम शास्त्री ब्राह्मण चेतना मंच अध्यक्ष, अजय सिंह बजरंग दल, मणिकांत सिंह राजा बाबू, राघवेंद्र सिंह, भवानी सिंह राणा, मनीष सिंह, सुजीत सिंह, नीरज सिन्हा, विक्की सिंह सोलंकी, सतीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, भोलू सिंह, रजनीश सिंह, पप्पू सिंह, अजीत सिंह रिंकू, सिद्धू, अनीश आदि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम विवरण:

📅 दिनांक: 15 सितंबर

⏰ समय: पूर्वाह्न 11 बजे

📍 स्थान: कचहरी स्टेशन, सारण

 

जारीकर्ता:

सामान्य वर्ग सारण