एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत एकमा बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र व आसपास के विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने केक काटकर, मिठाई बांटकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एचएम मंजीत कुमार तिवारी तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक तौकीर अंसारी की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया तथा शिक्षकों को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में शिक्षक कमल कुमार सिंह, दिग्विजय गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, अंजू कुमारी, सोनाली नंदा, अर्किता कुशवाहा, राज मोहम्मद अंसारी, रंजीत कुमार प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, सुशील यादव, अनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर कक्षा के छात्रों को पढाया:
नचाप स्थित रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस पर बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सीनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को जूनियर कक्षाओं में शिक्षक की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए जूनियर छात्रों को पढ़ाया।
स्कूल के चेयरमैन परमेश्वर सिंह, निदेशक राकेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार सिंह, प्राचार्य दशरथ साह, संतोष कुमार सिंह एवं अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने और शिक्षक की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
इन स्थानों पर भी हुए आयोजन:
शिक्षक दिवस के अवसर पर रामाधार सिंह बीएड कॉलेज आमडाढ़ी, कन्या मध्य विद्यालय एकमा, अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा, गुरुकुल पब्लिक स्कूल एकमा, यमुना सिंह महाविद्यालय एकमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला डोमन राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रीठ, हुसेपुर, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, प्राथमिक विद्यालय पांडेय छपरा, मध्य विद्यालय आमडाढ़ी, उत्क्रमित मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय लाकठ छपरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा, पीएस नवतन कोईरी टोला, एनपीएस पचरुखिया, रामपुर मठिया, मध्य विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय राजापुर, उच्च विद्यालय योगियां, बेसिक स्कूल रसूलपुर, हिंदी मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय परसागढ़ एवं अंबिका दादा उच्च विद्यालय छित्रवलिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।










