News4Bihar/इसुआपुर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसुआपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) इंजीनियर सत्यम सिंह ने की।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ थानाध्यक्ष कमल राम की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत माहौल में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। BDO इंजीनियर सत्याम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला।










