News4Bihar/इसुआपुर: प्रखंड के दरवां पूरब टोला प्यारेपुर मदरसा में दावत-ए- इफ्तार का आयोजन किया गया .ईफ्तार पार्टी में सैकड़ो रोजदारों ने रोजा खोला। इफ्तार पार्टी में मुसलमानों के साथ-साथ हिंदुओं की भी संख्या देखी जो हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बना. नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित इस दावत-ए- इफ्तार में दर्जनों बच्चों तथा बच्चीयों ने भी रोजा खोला. रोजगारों ने बताया कि दुनिया में चल रहे युद्ध की समाप्ति,समाज मे भाईचारा, एवं समाज के विकास के लिए अल्लाताला से दुआ मांगी गई। आयोजन समिति में जावेद अख्तर, एहसान राजा, राजी अहमद, हाफिज अंसारी, समीर अंसारी, अमन अली, इकबाल राजा, महताब आलम ,सिकंदर आलम, डॉ फारूक अंसारी, पूर्व सैनिक एमडी वारिस, अधिवक्ता मजहर नेसार, मिनहाज अहमद, ताहा अंसारी आदि प्रमुख थे।










