News4Bihar| सारण जिले के छपरा पुलिस केंद्र में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा जिले के करीब 100 सिपाहियों का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान सिपाहियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन, कर्तव्य निर्वहन तथा सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
साक्षात्कार के क्रम में एसएसपी ने सिपाहियों को विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर सिपाहियों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने सभी सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।










