मढ़ौरा विधायक ने की दो महान विभूतियों की प्रतिमा स्थापना का शिलान्यास, ग्रामीणों में उत्साह

मढ़ौरा/सारण: मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के सलिमापुर पंचायत में आज एक ऐतिहासिक पहल के तहत विधायक जितेंद्र कुमार राय ने स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) की प्रतिमा स्थापना का शिलान्यास किया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया विजय सिंह उर्फ मुन्ना ठाकुर, मुखिया भोलू सिंह, राजकुमार बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए मुखिया द्वारा शुरू की गई इस पहल का स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि ये दोनों महान विभूतियाँ बिहार के इतिहास, समाज सुधार और विकास की प्रेरणा रही हैं। प्रतिमा स्थापना से नई पीढ़ी को उनके योगदानों को समझने और अपनाने का अवसर मिलेगा।

ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने वाला कदम बताया।