सारण में बनेगा प्रमंडलीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, DM अमन समीर ने किया जमीन का निरीक्षण

News4Bihar: जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर ने आज 19 नवंबर 2025 को गड़खा प्रखंड के मौजा फुलवरिया में प्रस्तावित प्रमंडलीय खेल अवसंरचना के लिए स्वीकृत भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान DM ने निर्देश दिया कि—

उप समाहर्ता (भूमि सुधार), सदर एवं अंचलाधिकारी, गड़खा प्रस्तावित पहुंच पथ के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव भेजें।

कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा प्राप्त भूमि के आधार पर अधिकतम चौड़ाई वाला पहुंच पथ का प्राक्कलन तैयार करें, ताकि आगामी खेल अवसंरचना को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा सके।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), उप समाहर्ता (भूमि सुधार), कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा, अभियंता एवं अंचलाधिकारी गड़खा उपस्थित थे।

यह परियोजना सारण जिले में खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।