Breaking news : पुलिसिया जुर्म के खिलाफ में सीपीआई(एम)के लोगों ने अपर थानाध्यक्ष का पुतला दहन.

इसुआपुर: सीपीआई(एम )के राज कमेटी सदस्य गीता सागर राम के नेतृत्व में सीपीआई(एम) के कार्यकर्ताओं ने एसएच 90 के थाना मोड़ पर इसुआपुर के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार का पुतला जलाया। इस बीच में लोग मनीष कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए बाजार का भ्रमण किया तथा थाना मोड पर आकर उनका पुतला दहन किया. लोगों का आरोप था कि जमीनी विवाद में बिना आवेदन के एसआई मनीष कुमार ने दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया तथा दोनों पक्ष के लोगों को हाजत में बंद कर दिया। बाद में एक पक्ष के लोगों को बाहर निकाला तथा उनके कहने पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की।  तथा उनके साथ गाली गलौज किया । इस बीच दोनों पक्षों को छुड़ाने आए बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष गंगासागर राम को भी थाने में बिठा दिया। लगभग 8-10 घंटे थाने में बिठाने के बाद डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद गंगासागर राम को छोड़ा गया .इसी पुलिसिया दमन के खिलाफ में उन लोगों ने एसपी सारण को आवेदन दिया है। उन लोगों का कहना है कि मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा उनके साथ उचित कार्रवाई की जाए। अन्यथा 29 जुलाई को वे लोग पुनः विरोध प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से गंगासागर राम ,शशि भूषण, परशुराम महतो,कॉमरेड कालिदास, डॉक्टर सूरज महतो, सलाउद्दीन अंसारी, धूप लाल राय, जितेंद्र साह, रविंद्र सिंह श्रीराम शर्मा, जगमोहन राम,अनीता देवी, डॉ सत्येंद्र राम ,खुशबू देवी, गुड़िया देवी के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *