News4Bihar/सारण: मशरक थाना परिसर में गुरुवार की शाम ईद, रामनवमी और चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने की। मौके पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह समेत पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा कि ईद और रामनवमी भाईचारे का पर्व है, इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। कहा कि अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। सभी ने ईद व रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी के जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद और रामनवमी जैसे पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं उपस्थित सरपंचों को ग्राम कचहरी नियमित रूप से चलाने और उनसे जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
