Search
Close this search box.

लालबाजार में दलितों के बीच रेड क्रॉस सोसायटी सारण ने किया कंबल वितरण।

न्यूज4बिहार/छपरा:- छपरा के लालबाजार स्थित दलित वस्ती में रेड क्रॉस सोसायटी सारण के द्वारा लालबजार के दलितों,जरुरतमंदों और असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया।कंबल वितरण रेड क्रॉस की जिला सचिव जीनत जरीना मसीह के नेतृत्व में हुआ।

रेड क्रॉस की जिला सचिव जीनत मसीह ने कहा की हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप चरम पर है, सूर्य देवता बादलों की ओट में हैं, ठिठुरते जरुरतमंदों, बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है इसी के मध्य नजर कंबल वितरण का नेक काम किया गया।रेड क्रॉस सोसाइटी पिछले एक सप्ताह से जिले के अलग अलग जगहों 150 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल देकर ठंड से जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था के सदस्य डॉ शहजाद आलम ने कहा कि इस ठंड में केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सुरक्षित रहना स्वार्थ है।हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी। किसी भी आपदा के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता की जाए तो आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाती है।

लालगंज दलित वस्ती में कंबल प्राप्त करने वालो में गणेश मुसहर,बासुदेव मुसहर,राजबलम मुसहर, मालती देवी,जगत देवी,चंद्रवती देवी सहित 56 दलितों के बीच कंबल का वितरण किया गया।आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस युवा के इकाई के प्रभारी भुवनेश्वर सदस्य इम्तियाज की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment