Search
Close this search box.

छुट्टियों की कटौती के विरोध में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,सारण:बिहार सरकार द्वारा हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में कटौती एवं सरकार की त्रुष्टीकरण नीति के खिलाफ भाजपा नेताओं ने छपरा नगर पालिका चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

बिहार सरकार सनातन विरोधी हैं कुमार क्रांति यादव का यह कथन हैं।

वहीं धार्मिक त्रुष्टीकरणनीति तत्काल बंद करे-डा सीएन गुप्ता ने कहा है।

नितीश कुमार समाज को बांटने का काम कर रहे है उक्त बातें ज्ञानचंद मांझी ने इस मौके पर कहा है।

हिन्दू त्यौहारो की छुट्टियों में कटौती भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त बातें जिला भाजपा अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा है।
सरकार शिक्षा का इस्लामीकरण करना बंद करें।अशोक कुमार सिंह ने उक्त बातें कहीं।

बिहार सरकार शिक्षकों को बेवजह परेशान कर अनावश्यक दबाव बना रही है। डा0 धर्मेंद्र ने कहा है।

आज भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के द्वारा बिहार सरकार द्वारा हिंदू त्योहारों में छुट्टीयों में कटौती के विरोध में नितीश कुमार एवं तेजस्वी यादव के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री कुमार क्रांति यादव ने कहा कि बिहार सरकार हिंदू त्योहारों में छुट्टियों में धार्मिक त्रुष्टीकरणनीति से समाज का माहौल बिगाड़ना चाहती है, छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान वापस एवं धार्मिक त्रुष्टिकरण से तत्काल बंद होना चाहिए। गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि नीतीश सरकार समाज को बांटना चाहती है, भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा में इस्लामी कारण हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां में कटौती भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में शिक्षक का इस्लामी कारण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके मति भ्रष्ट हो चुकी है।वे मानसिक रूप से विकलांग हो चुके हैं।प्रत्याशी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा शिक्षकों पर गलत तरीके से सरकार दबाव बना रही है एवं शिक्षकों का शोषण कर रहीं हैं ।आज के प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माझी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पूर्व प्रत्याशी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्र कुमार सिंह, अनु सिंह ,मनोज कुशवाहा, रमाशंकर मिश्रा, गायत्री देवी, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, शत्रुघन भक्त, मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह,रंजन यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, कृष्णा राम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अजय मांझी, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश फैशन, हरेश्वर सिंह ,धीरज सिंह अनिल शर्मा , ढुलमुल सिंह, रिंकू सिंह हेम नारायण सिंह ,अखिलेश सिंह, पंकज राय,पप्पू चौहान, मनोरंजन सिंह, अमरजीत सिंह, शेखर सिंह ,अनुरंजन प्रसाद, मनोज उपाध्याय,भरत मांझी, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मिश्रा आदि मौके पर मौजूद रहे।
धर्मेंद्र चौहान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, सारण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है।

Leave a Comment