Search
Close this search box.

भारत के मून मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी

    न्यूज4बिहार:छपरा के मांझी में देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला है।इसरो के अनुसार, आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। भारत समेत विश्व भर के लोगों की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। सभी को उस पल का इंतजार है जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इस बीच भारत के मून मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है।इसी क्रम में आज बुधवार को माँझी प्रखंड के महान स्वतन्त्रता सेनानी पण्डित गिरीश तिवारी ,सावलिया पाण्डेय की कर्म भूमि सह आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही महामृत्युंजय जप यज्ञ का आयोजन किया गया है।पंचायत के मुखिया राजेश पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली और सौभाग्य का दिन है। आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर सावन महीने में स्थानीय शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की जा रही है।वहीं मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने कहा कि.भारत के वैज्ञानिकों पर हम सभी भारतीयों को अटूट विश्वास है इसलिए आज चंद्रयान- 3 सफल तरीके से चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। लोगों ने कहा कि शिव मंत्र से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।इसलिए सभी लोग चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Comment