Search
Close this search box.

नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष दिया धरना

न्यूज4बिहार/सारण: बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष सरकार के बिरुद्ध प्रदर्शन किया। सरकार के बिरुद्ध आशा कार्यकर्ता काफी नाराज दिखी जमकर नारेवाजी भी कर रहे थे।प्रदर्शन का नेतृत्व पार्वती देवी ने किया।इनका कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद के रूप में आशा फैसिलिटेटर सेवा देते आ रही है।इनकी सेवा का प्रतिफल हैकि सरकारी संस्थागत प्रसव और जन्म मृत्यु की दर में उल्लेखनीय स्तर तक उपलब्धि हासिल हुई है।इसके बावजूद भी सरकार हमलोगों के साथ अन्याय कर रही है।इनका मांग है कि बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाय।एक हजार पारितोषिक राशि के बदले दस हजार मानदेय किया जाय।मिलने वाली पोशाक के साथ बलाउज ऊनि कोट दिया जाय,बीस दिन की भर्मण भाता पांच सौ रुपया की दर से भुगतान करने की मांग कर रहे थे।प्रदर्शन करने वालो में गीता देवी,पार्वती देवी,मुन्नी देवी,प्रतिमा कुमारी,प्रियंका कुमारी,कलावती देवी,रत्नावली देवी,पूनम देवी,बिना देवी मुख्यरूप से शामिल थी।

Leave a Comment