Search
Close this search box.

केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन।

न्यूज4बिहार:इसुआपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता धर्मशाला परिसर में इकट्ठा हुए तथा अपने-अपने पार्टी के झंडा के साथ एक साथ चलते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तथा राजद के वरिष्ठ नेता मुद्रिका प्रसाद राय ने केंद्र सरकार की नीतियों को आरोह भाग लेते हुए लोगों को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा की नीति से देश में अराजकता तथा भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। इससे बचने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदल कर गरीबों का हक मारना चाहती है। उनसे आरक्षण छीनना चाहती है । लेकिन जब तक हम लोग हैं ऐसा होने नहीं देंगे। संविधान कभी नहीं बदल सकता।

वही महाराजगंज से आए पूर्व विधायक हेम नारायण साह ने कहा की भाजपा की नीति करनी और कथनी सब अलग है. इनकी सरकार झूठ के सहारे बनी है. और झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकता।ये लोग जाने वाले हैं तथा महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। कार्यक्रम के पदाधिकारी अजय राय ने कहा कि जीतन राम मांझी भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं और वह महागठबंधन को कमजोर करना चाहते हैं लेकिन उनकी यह साजिश सफल होने वाली नहीं है । जनता उन्हें समझ चुकी है। सभा को राजद के उपाध्यक्ष राजेश राय जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन राजद के प्रखंड अध्यक्ष अमजद खान कांग्रेस के संत कुमार सिंह, युवा राजद नेता अशोक कुमार यादव,जदयू के जिला महासचिव राज किशोर सिंह,बिनोद सिंह पूर्व जिला पार्षद गीता सागर राम राजद के बरिय नेता चंदेश्वर राय कम्युनिस्ट नेता गंगासागर राम ,सुधीर राम जदयू नेता रणवीर सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनवर हुसैन ने किया।

Leave a Comment