इसुआपुर: सारण के ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने प्रखंड के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को सावधानी बरतने की हिदायत दी साथ ही कई सुझाव दिए. इस दौरान उन्होंने इसुआपुर , संढवारा सहित प्रखंड के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान शांति बनी रहे साथ ही पूजा पंडालों में कोई अनहोनी ना हो इसके लिए वे खुद पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं. मौके पर मढ़ौरा के डीएसपी 2 संजय कुमार सुधांशु थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार अपर थानाध्यक्ष अंकित ओझा सहित पुलिस बल के जवान थे.









