Search
Close this search box.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के छपरा आगमन की तैयारी को लेकर अमनौर मे हुई एक अहम बैठक

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी के 31 मई को छपरा आगमन को लेकर शनिवार को छपरा सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव प्रताप रूडी के आवासीय परिसर अमनौर तैयारी की समीक्षा हेतु एक अहम बैठक हुई.जहाँ बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह नें किया. इस दौरान भाजपा के रास्ट्रीय प्रवक्ता एवं सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि कहा कि सारण की पावन धरती पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पहली बार आगमन पर सोनपुर के हरिहर क्षेत्र से लेकर छपरा तक सैकड़ो तोरण द्वार लगाया जाएगा, हर तोरण द्वार आस पास के जनता एवं कार्यकर्ता बैंड बाजा के साथ माला पहनाकर स्वागत करेंगे।

वहीं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सारण लोकसभा प्रभारी जगरनाथ ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के सारण के धरती पर भब्य स्वागत किया जायेगा । जो की पूरे बिहार में सबसे अच्छा स्वागत होगा ।सारण की धरती अतिथि सत्कार में हमेशा तत्पर रहता है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि बाबा के नगरी हरिहरनाथ बाबा से भाजपा जिला के प्रमुख कार्यककर्ताओ के साथ साथ सोनपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता मुख्य द्वार से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से सारण लोकसभा संयोजक धर्मेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा , सांसद प्रतिनधि ई सत्येन्द्र सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ,जिला भाजपा मुख्य प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी शेखर सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह , पूर्व भाजयुमो महामंत्री अंकित कुमार सिंह,अमनौर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment