गड़खा में करंट से पति-पत्नी की मौत।

न्यूज4बिहार:गढ़वाल टोले में रविवार को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय रामनाथ ठाकुर और 60 वर्षीया लीलावती देवी शामिल हैं। रामनाथ ठाकुर स्नान कर रहे थे इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। बचाने गई पत्नी भी इसकी चपेट में आ गई और दोनों अपनी जान गंवा बैठे। दोनों को इस स्थिति में देखकर घर में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *