आतंकी बंदर को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

न्यूज4बिहार/सारण : खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार पर आतंक मचा रहे बंदर को पकड़ने के लिए गुरुवार के दिन वन विभाग की टीम बंदर फसाने वाले पिंजरे को लेकर के पहुंची तथा बंदर के स्पोर्ट एरिया में पिंजरे को सेट किया गया एवं बंदर को खाने के लिए केला और लड्डू दिया गया । इस बाबतवन उपपरिसर पदाधिकारी शिवेंद्र शेखर ने बताया कि 3 दिन तक बंदर को इस पिंजरे के माध्यम से फंसाने का प्रयास किया जाएगा यदि बंदर फस गया तो ठीक है नहीं फसा तो पुनः दूसरी व्यवस्था की जाएगी। बताते चलें कि अभी तक उक्त बंदर क्षेत्र के दर्जनों लोगों को मार काट कर घायल कर चुका है।