महागठबंधन सरकार नौकरी के तलाश में लगे युवाओं के लिए :डाॅ० दिनेश कुशवाहा

न्यूज4बिहार/ सारण :- बिहार में हाल ही में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में गठित महागठबंध की सरकार बिहार के युवाओं के लिए काफी मददगार साबित होने जा रही है। वर्षों से नौकरी के इंतजार में लगे नौजवानों के लिए यह सरकार नौकरियों की झरी लगाने जा रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने बीस हजार पदों पर तुरंत बहाली की प्रक्रिया शुरु करने का आदेश दिया है तथा अन्य विभागों में भी बहाली के लिए प्रक्रिया शुरु है। उपरोक्त बातें सारण जिला जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता डाॅ० दिनेश कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

उन्होंने आगे बताया कि देश में बेरोजगारी बढती जा रही है। युवाओं में रोष दिख रहा है परंतु केन्द्र सरकार इस पर कोई विचार नहीं कर रही है। बिहार में भाजपा जब सत्ता में थी तब भी नौकरी के प्रति अड़ंगा लगा कर बहाली नहीं करने दे रही थी। ऐसे में बिहार में गठित महागठबंधन की सरकार से युवाओं को बहुत उम्मीद है। उनके उम्मीदों को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के दिन बीस लाख रोजगार देने की बात कही है जिससे युवा काफी खुश हैं। महागठबंधन की सरकार नीतिश कुमार के नेतृत्व में पुरे देश में रोजगार पर चर्चा करने के लिए विवश कर दिया है। यही रोजगार की बात आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा बनेगी तथा बिहार का अनुसरण पुरा देश करेगा।