थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निलंबित।

अवतारनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निलंबित।Thana

अवतारनगर(सारण), 11 जुलाई : – पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा बार-बार सख्त निर्देश व चेतावनी देने के बावजूद अपराध नियंत्रण हेतु कोई कार्रवाई नहीं करने, अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करने व घटित घटनाओं पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने, कर्तव्यहीनता एवं आदेशोल्लंघन के लिए सारण जिला के अवतारनगर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक, अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।