Search
Close this search box.

अडानी ग्रुप विवाद पर किशनगंज में राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज

  • कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर विरोध।

  न्यूज4बिहार:देश के जाने माने उद्योगपति गौतम अडानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं,हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी विवादों के घेरे में हैं। अब इस मामले में किशनगंज में भी राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है,इस मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सोमवार को कांग्रेस ने ठाकुरगंज में LIC और SBI दफ्तरों के सामने धरना प्रदर्शन किया हैं। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने करीबी दोस्तों की मदद के लिए कर रही है,जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

न्यूज4बिहार के लिए किशनगंज से मोहम्मद चांद की रिपोर्ट।

Leave a Comment