Bihar Election 2025 : चिराग Bjp-Jdu की बढ़ाएंगे मुश्किलें।

   डेस्क:बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने छपरा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश हो रही है।