कार्यकर्ताओं ने Tejashwi Yadav के समक्ष विधायकों पर दिखाई नाराजगी।

डेस्क: कार्यकर्ता दर्शन एवं संवाद कार्यक्रम पर औरंगाबाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का मुख्य कार्यक्रम शहर के पांडेपुर स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित हुआ। इसमें पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि इस कार्यक्रम में मीडिया को मनाही थी। जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के समक्ष कई कार्यकर्ताओं ने विधायकों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर जिताते हैं लेकिन जीतने के बाद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को  दरकिनार कर देते हैं। कुछ विधायक क्षेत्र में नहीं रहते हैं। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों को हिदायत दी है कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को सम्मान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *