Political news | राजेंद्र स्टेडियम छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता

■ एनडीए की ताकत है सुशासन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता: डॉ. दिलीप जायसवाल

■ राजद के जंगलराज को विकास की राजनीति से देंगे जवाब: उमेश सिंह कुशवाहा

■ गरीबों और युवाओं के सपनों को साकार कर रहा है एनडीए: राजू तिवारी

■ हर पंचायत तक पहुंचाएंगे विकास का संदेश: अनिल कुमार”

■ एनडीए का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास: मदन चौधरी

■ एनडीए के सभी प्रखंड पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के समर्पित कार्यकर्ता हुए शामिल.

News4Bihar /छपरा: एनडीए का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में ऐतिहासिक उत्साह के साथ सम्पन्न हक।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह व मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन लोजपा आर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने किया।वहीं इस कार्यक्रम में पूरे जिले के प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के एनडीए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए,जिससे पूरे स्टेडियम में हजारों कार्यकर्ताओं के जोश और नारेबाजी से गूंज उठा।सम्मेलन में जदयू,भाजपा, लोजपा रामविलास ,हम और रालोमा के प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।वहीं नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए जहां राजद के जंगलराज और परिवारवाद पर निशाना साधा, वहीं एनडीए की विकास योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

 

वहीं माननीय मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा, “राजद ने अपने शासन में केवल भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया।उन्होंने बिहार को विकास से दूर रखा और जनता के साथ छल किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाया है।हमें इस बार राजद के झूठ और भ्रम को पूरी तरह खारिज करना है।

 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह बी सूत्री के राज्य उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं।राजद के शासनकाल में जहां जनता असुरक्षा और अराजकता का शिकार थी, वहीं एनडीए ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है।हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह विकास यात्रा जारी रहे।

 

 

लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा एनडीए ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है।गरीबों के लिए आवास, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए योजनाओं को लागू कर हमने यह साबित किया है कि हमारा गठबंधन जनता के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यकर्ताओं को इस बार हर घर तक हमारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी होगी।

 

वहीं हम के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार ने कहा, “एनडीए ने समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय और विकास सुनिश्चित किया है। हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जो काम किए हैं, वे राजद के शासन से बिल्कुल विपरीत हैं। कार्यकर्ताओं को यह संदेश हर गांव और हर पंचायत तक पहुंचाना है।

 

आर एल एम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा, “एनडीए केवल एक गठबंधन नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधि है। हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करना और युवाओं को बेहतर भविष्य देना है।कार्यकर्ताओं का यह उत्साह हमें विश्वास दिलाता है कि 2025 में एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

 

वहीं इस कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ,विधायक जनक सिंह ,एमएलसी बीरेंद्र नारायण यादव ,विधायक मंटू सिंह ,विधायक सीएन गुप्ता ,पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ,पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी,पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ,पूर्व सभापति सलीम परवेज ,पूर्व मंत्री गौतम सिंह ,पूर्व विधायक धूमल सिंह ,पूर्व विधायक बिनय सिंह ,पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र मांझी ,पूर्व विधायक रणधीर सिंह,सहित आदि ने सभा को संबोधित किया।

 

वहीं एनडीए जिला कार्यकर्ता कार्यक्रम संयोजक चंदन कुमार सिंह,सिद्धार्थ शंभू ,सुरेंद्र विवेक ,राजेश रंजन,सुभाष चंद्रवंशी,जदयू प्रमंडल प्रभारी रणविजय कुमार,भाजपा प्रमंडल प्रभारी संतोष रंजन,प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद विकल, लोजपा आर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह,आरएलएम जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा,हम जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *