सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने कहा, “साहनी परिवार से मेरा रिश्ता पिछले 40 वर्षों से है और मैं हर कार्यक्रम में शामिल होता हूँ। शहीद पवन साहनी से जुड़े मुद्दों पर मैं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर समाधान की मांग करूंगा।”
पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने शहीद पवन साहनी के भाई प्रवेश साहनी की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार सरकारों से लड़ाई लड़कर समाजहित के कार्य करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दिल्ली (एमसीडी) के चेयरमैन संदीप कपूर ने इस मुद्दे पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, वेस्ट जोन नगर निगम चेयरमैन निर्मला कुमारी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विभाग को निर्देश दिया है कि शहीद पवन साहनी चौक का नाम जल्द से जल्द प्रयोग में लाया जाए।
कार्यक्रम में दिल्ली छावनी के पूर्व चेयरमैन व पार्षद अनिल मित्तल, निगम पार्षद व पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेंद्र सेतिया, पार्षद राजेश कुमार लाडी, अशोक मानू, ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से वी.के. सरला दीदी, निरंकारी मिशन से कृष्ण मोहन व अनीता अजमानी, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य तेजेंद्र पाल गोपा, पूर्व चेयरमैन राधिका सेतिया, गुरमीत सिंह गरचा, भरत मेहता, सरिना छिब्बर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, अमरजीत सिंह बब्बू सहित हज़ारों लोग मौजूद थे।










