पताही थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

पताही थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

– थाना छेत्र के परसौनी कपूर गांव का है मामला- 10 माह पूर्व हुई थी विवाहिता की शादी

– मृतक के मामा ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए जहर दे हत्या करने का लगाया आरोप ।

– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मोतिहारी पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में दहेज में एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है , स्थानीय पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है , घटना सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही है, मृतक विवाहिता छोड़ादानों थाना के मलाही टोला के प्रभा सहनी की 22 वर्षीय पुत्री शकुन्तला देवी है, जिसकी शादी 10 माह पूर्व परसौनी कपूर गांव के ही छठु सहनी के पुत्र श्रीराम सहनी से हुआ था, घटना को लेकर मृतक विवाहिता के मायके के परिजन ने ससुराल वाले पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है , मामले में घोड़ासहन भलुआही गांव निवासी मृतक के मामा भारत सहनी ने थाना पर आवेदन देकर ससुराल पक्ष को आरोपित किया है , थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है , शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतीहारी सदर अस्पताल भेजा गया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *