News4Bihar: मोतिहारी में ड्रग्स से जुड़ी राशि बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने जांच की, जिसमें पाया गया कि तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार ने FIR दर्ज करते समय तथ्यों से छेड़छाड़ की और उनका आचरण भी संदिग्ध था।
जांच रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने SHO को तत्काल निलंबित कर दिया।
🗣️ एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा:
“जांच अभी जारी है। यदि किसी अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी।”










