युवती हत्याकांड के विरोध में भीम आर्मी के सदस्यों ने न्याय मार्च निकाल कर किया सड़क जाम
:: मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट
युवती हत्याकांड मामले में आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी, लोगों में है नाराजगी।
अपराधी की नहीं हुई गिरफ्तारी तो होगा बिहार में चक्का जाम।
मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी एक युवती अपहरण के बाद हत्या कर गन्ना के खेत से शव बरसमद होने के एक सप्ताह बाद तक अपराधियो की गिरफ्तारी नहीं होने ने नाराज भीम आर्मी और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय रोड को जाम मर विरोध जताया, इस दौरान उन लोगो ने प्रशासन के बिरुद्ध जम कर नारेबाजी भी की। सड़क पर उतरे भीम आर्मी के सदस्यों ने कहा कि अगर 48 घण्टे के अंदर अपराधियो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भीम आर्मी पूरे राज्य में चक्का जाम करेगा। इस दौरान सड़क जाम की सूचना पर पहुचे नगर थानाध्यक्ष, सदर सीओ बीडीओ के समझाने के बाद सभी शांत हुए और जाम खत्म किया। इस संबंध में जादू एसपी कुमार आशीष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो चुकी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है अपराधी कोई भी हो किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गन्ने के खेत से 9 सितंबर को एक युवती का शव बरामद हुआ था, जो कि 5 सितंबर से ही घर से गायब थी, शव मिलने के बाद संग्रामपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुला कर मामले की सूक्ष्मता से जांच कराई, ताकि अपराधी को जल्द पकड़ा जा सके, अपराधियो की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है इससे परिजन नाराज हैं।










