न्यूज4बिहार/मोतिहारी: विश्व को कर्म प्रदान करने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा पताही प्रखंड में क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा अर्चना की, एवं मिठाइयों भी बांटी। इधर लोहा पार्ट्स की दुकान, डेकोरेशन, आरा मशीन, आटा चक्की मशीन सहित अन्य छोटे-बड़ी सभी दुकानों में भी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इन जगहों पर शाम में पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई, साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।वहीं भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।










