रूपेश मिश्रा | katihar। छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार पुलिस का ‘पुलिस दीदी’ अभियान लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों समेत अन्य स्थानों पर अभियान के तहत छात्राओं से नियमित संवाद किया जा रहा है।
अभियान के दौरान छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े उपायों, जागरूकता और आवश्यक सहायता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पुलिस की ओर से छात्राओं की समस्याओं को सुनने और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
कटिहार पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य छात्राओं के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक करना है। पुलिस ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कटिहार पुलिस सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।









