सहयोग RTMS पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक

रूपेश मिश्रा, कटिहार | नगर निगम कटिहार में बुधवार को अपराह्न 4:30 बजे Sahyog RTMS Portal पर ऑनलाइन एवं विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली खान, नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णमूर्ति सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा बेहतर नागरिक सेवा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है।