इसुआपुर प्रखंड के क्षेत्र में, COVID-19 के बढ़ते असर को देखते हुए घूम रही है स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के टीम
रिपोर्ट:-न्यूज4 बिहार इसुआपुर सारण
छपरा:-खबर इसुआपुर प्रखंड के सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग से है। आपको बता दें कि COVID-19 यानी कोरोना वायरस के द्वारा फैलते महामारी को देखते हुए इसुआपुर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। और पूरे इसुआपुर प्रखंड के क्षेत्र में घूम कर ये देखा जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिले तो उसको तुरंत जाँच के लिए अस्पताल भेजा जाए।
वही पूरे बिहार को COVID-19 के असर को देखते हुए लकडाउन किया गया है। जिससे आम जन अपने-अपने घरों में रहे और इस बढ़ते कोरोना वायरस के चपेट में आने से बचें।
वही इसुआपुर प्रखंड के क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारियों में डॉ विजय किशोर व उनकी टीम डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ जुनैद अंसारी, डॉ सतीश कुमार इसुआपुर क्षेत्र में चारों तरफ घूम रही है।