News4Bihar | Bhagalpur : बवरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज से बुधवार की सुबह मां के साथ मटन लाने गई 12 वर्षीय छात्रा को बदमाशों ने अगवा कर लिया, अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के रेल कर्मी पिता से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की, छात्रा को अगवा करने वाले बदमाशों ने कई बार परिजनों से मोबाइल पर बातें भी कराई और पैसे का इंतजाम तुरंत करने को कहा, वरना उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली, मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने घटना की जानकारी के बाद सीटी डीएसपी 2 राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और तकनीकी टीम को लगा दिया, पुलिस की सख्त नाकेबंदी तथा मारे जाने के भय से अपराधियों ने छात्रा को सुल्तानगंज में बुधवार की शाम 5:00 बजे के करीब छोड़कर भाग निकले, सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की विशेष टीम छात्रा को बरामद कर महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में भागलपुर लाई छात्रा के शकुशल वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, और पुलिस टीम का धन्यवाद किया। वही मामले को लेकर मां ने पुलिस टीम को बताया कि वह बेटी के साथ मटन की दुकान पर पहुंची वहां जब मटन लेने लगी और पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बेटी गायब थी, वह घबराकर पहले बेटी का नाम ले चिल्ला चिल्ला कर बदहवास हालत में ढूंढने लगी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों के साथ बवरगंज थाने को घटना क्रम की जानकारी दी इस बीच मोबाइल पर कॉल कर बदमाशों ने 50 लाख रुपए देने की मांग कर दी। मामले को लेकर सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार की माने तो फिरौती के लिए अपहरण करने की घटना कहना अभी जल्दबाजी होगी। अनुसंधान किया जा रहा है। सूक्ष्म जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.










