“Love Story का ट्रैजिक एंड: महाराजगंज में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका”

उत्तरप्रदेश/महाराजगंज : महाराजगंज में एक दिलदहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है । नौतनवा थाना क्षेत्र के महुआरी ढाले के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने एक युवक और युवती ने कूद कर आत्महत्या कर ली । दोनों ने एक साथ अपनी जीवन-लीला समाप्त कर दी जिससे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच में जुट गई है वहीं मृतक युवक की पहचान हो गई है लेकिन युवती की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

वी/ओ- जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस 15106 अभी भागीरथपुर स्टेशन से आगे महुआरी ढाले के पास पहुंची हुई थी इसी दौरान एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में ट्रेन के सामने कूद गए । ट्रेन हादसे की घटना के बाद युवक और युवती के शरीर के चिथड़े उड़ गए । एकाएक हुई इस घटना के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने पूरी जानकारी आरपीएफ फरेंदा को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच पड़ताल में जुट गई है । मृतक युवक की पहचान पास के ही गांव भागीरथपुर निवासी गोलू कनौजिया के रूप में हुई है वहीं पुलिस के द्वारा युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है । इस दुग्गल घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों को कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे युवक और युव्वती ने जान दे दी । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक युवती की दर्दनाक मौत हुई है युवक की पहचान हो चुकी है युवती की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है ।