हत्या मामले मे नामजद दो अभुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर छपरा जेल भेजा। 

न्यूज4बिहार:अमनौर स्थानीय थाना क्षेत्र के झखरा चवर में बीते सप्ताह एक अधेड़ की निर्मम हत्या कर अपराधियो ने शव को आम के वृक्ष के नीचे फेंक दिया था।इस मामले में पुलिस ने झखरा गांव के मृतक ब्यक्ति 72 वर्षीय उपेंद्र सिंह के पोता गुंजन सिंह के दिये गए फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने दो लोगो के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।पुलिस ने त्वतारित करवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपित स्थानीय थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव निवासी सुरेन्द्र महतो उर्फ भुटकुइयां महतो व उसकी पत्नी लगनी देवी बताया जाता है ।

दिए गए फर्द बयान में मृतक के पोता ने बताया है कि मेरे  दादा उपेन्द्र सिंह चवड़ में अपनी जमीन खेती के लिये बटाई में आरोपित को दिये थे । तीन बर्षो से वह नही फसल में कुछ देता था , और नहीं पैसा ही । दादा जी हमेशा उससे मांग करने जाते थे । पर आज कल कहकर टाल देता था ।

मेरे पिता संजय सिंह भी कई बार खेत छोड़ने व पैसा देने का दबाव बनाया पर इनलोगो ने एक नही सुने।मेरी बहन की शादी इसी माह 12 जून को होना तय है । जिसको लेकर दादा जी बीते 29 मई को संध्या पहर घर से निकले थे ।उन्होंने घर पर बता कर गए थे कि  खासपट्टी गांव जाकर रूपये  मांग करने जा रहा हु । पर देरशाम तक  दादा जी घर वापस नहीं लौट पाये । उनका मोबाईल स्वीच ऑफ बताने लगा । तब हमलोगों ने काफी खोजबीन शुरू की पर उनका कही अता -पता नहीं चल पाया ।सुबह पहर उनका शव हनुमान मंदिर के पीछे गाछी में चवर किनारे पड़ा मिला । उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी