डेस्क: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने पटना में विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ दीपंकर और वामदलों के अन्य नेता शामिल हुढए। इनके साथ ही विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी मार्च में शामिल हुए और उन्होंने बंद समर्थकों को संबोधित भी किया।
सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर गरीबों को वोट देने से रोकने की बड़ी साजिश है। चुनाव आयोग और भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और आधार कार्ड को आप भले मान्यता न दें, लेकिन यह तय है कि आपका षड्यंत्र बिहार में चलने वाला नहीं है।










