पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा भारत रत्न सम्मान।

News4Bihar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। आपको बता दे की कर्पूरी ठाकुर की 24 जनवरी को जयंती है तथा उनके जयंती के एक दिन पूर्व भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की है। उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया ग्राम में हुआ था। जो वर्तमान में कर्पूरी ग्राम के नाम से जाना जाता है।

बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री तथा दो बार रहे मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की लोकप्रियता के वजह से लोग उन्हें प्यार से ‘जननायक’ के नाम से भी पुकारते है। वह दो बार कुछ समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल दिसंबर 1970 से जून 1971 तक चला था और इसके बाद वह दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक सीएम पद पर रहे थे। पहली बार वह सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय क्रांति दल की सरकार में सीएम बने थे और दूसरी बार जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *