Search
Close this search box.

220 प्रखंडों में नए अंचलाधिकारी तैनात।

  न्यूज4बिहार :राजस्व एवं भूमि सुधार में बड़े स्तर पर स्थानांतरण व पदस्थापन हुआ है। 220 अंचलों में नए अंचलाधिकारी तैनात किए गए हैं। 175 अंचलों में नए राजस्व अधिकारी की तैनाती की गई है। इस विभाग में दो साल बाद इतने बड़े स्तर पर स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के अलावा प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता का भी पदस्थापन किया गया है। खास बात यह है कि इनमें से अधिसंख्य अधिकारी बिहार राजस्व सेवा के हैं। विभाग ने दूसरे विभागों से आए पर्यवेक्षकीय अधिकारियों को वापस मूल विभाग में भेज दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 23 अनुमंडलों में नए प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी का पदस्थापन किया है। ये सभी रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और गोपालगंज जिले में तैनात किए गए हैं। इन जिलों में पहले चरण का चकबंदी चल रहा है।
ताराप्रकाश को ब्यूसर सदर,राकेश कुमार को राजपुर, अजित कुमार झा को इटाढ़ी, मनोज कुमार राय को सिमरी, अशोक कुमार सिंह को डुमरांव, आशिष कुमार को भगवानपुर, मनीष कुमार को चांद, जितेंद्र प्रसाद राम को कुदरा, उज्जवल कुमार चौबे को दुर्गावती, देवराज स्वामी कार्तकेय को रामगढ़, प्रदीप पाठक को शाहपुर एवं इंद्रदेव पंडित को तरारी का प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार को बिहियाँ, संजीव कुमार सिन्हा को बरहरा, पूर्णेदु कुमार वर्मा को शिवसागर, राकेश कुमार को दिनारा, चंद्रशेखर को औरंगाबाद, अमलेश कुमार को काराकाट, अजय कुमार को नोखा, विजय कुमार को चेनारी, इंद्रासन साह को डिहरी एवं शिवेंद्र कुमार को गोपालगंज जिला के कटेया अनुमंडल का प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी बनाया गया है। राजस्व विभाग ने विशेष सर्वेक्षण वाले जिलों के विभिन्न बंदोबस्त कार्यालयों में 61 प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को तैनात किया है। स्थानांतरित किए गए सभी पदाधिकारियों को तत्काल पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

Leave a Comment