युवा लेखक मो. आफ़ताब फिरोज़ की पुस्तक ‘यादों का सफ़र’ का भव्य विमोचन, साहित्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़

  News4Bihar | अररिया। आज़ाद नगर स्थित गर्ल्स आइडियल एकेडमी कैंपस में सोमवार को युवा लेखक मो. आफ़ताब फिरोज़ की पुस्तक ‘यादों का सफ़र’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लेकर आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एम.ए.एम. मुजीब ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ‘यादों का सफ़र’ समाज की संवेदनाओं, संघर्षों और आम लोगों की पीड़ा को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनाएँ समाज को नई सोच देने का काम करती हैं।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी रजी अहमद ने कहा कि यह पुस्तक आम लोगों के जीवन संघर्ष, भावनाओं और सामाजिक वास्तविकताओं की सच्ची दास्तां है, जो पाठकों को गहराई से जोड़ने में सफल होगी।

लेखक मो. आफ़ताब फिरोज़ ने कहा कि पुस्तक में शामिल कहानियाँ उनके जीवन और समाज से जुड़े वास्तविक अनुभवों पर आधारित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह कृति पाठकों को समाज को नए नजरिए से समझने की प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम का संचालन दानिश बसीर और मेराज़ ख़ान ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ऐसे साहित्यिक आयोजनों से क्षेत्र में साहित्य और रचनात्मकता को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।